वैश्विक संस्था ने कवयित्री और लेखिका हर्षिता डावर को सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

नोबल पुरस्कार विजेता साहित्यकार गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती पर वैश्विक संस्था मोटिवेशनल स्ट्रिप्स और सिपे जर्नल नेशनल प्रापर्टी ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ सेशेल्स ने कवयित्री और लेखिका हर्षिता डावर को सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है।

भारतीय लेखिका-कवयित्री हर्षिता डावर भारत की एक प्रमुख लेखिका-कवयित्री हैं, जो बहुत कम उम्र से ही ज्वलंत कथा और कविता लिख ​​​​रही हैं। वह सभी भारतीय लेखकों के लिए एक रोल मॉडल रही हैं और इस तरह के उच्च स्तर का अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर सभी के लिए सशक्तिकरण का एक उदाहरण और प्रेरणा बनीं हैं। 

मोटिवेशनल स्ट्रिप्स दुनियां का सबसे सक्रिय लेखक मंच है। इसमें 60 देशों के लेखक भागीदारी करते हैं। संस्था ने भारत के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर  2022 साल में मोटिवेशनल स्ट्रिप्स के साथ भागीदारी सिपे जर्नल नेशनल प्रापर्टी ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ सेशेल्स के साथ संयुक्त रूप से 60 देशों के 240 कवियों और लेखकों को सम्मानित किया है। 

भारतीय कवियों और लेखकों में लेखिका-कवयित्री हर्षिता डावर को इस वर्ष साहित्य में उनके शानदार योगदान के लिए सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है।

मोटिवेशनल स्ट्रिप्स द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद लेखिका-कवयित्री हर्षिता डावर ने कहा कि सुप्रसिद्ध साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती के शुभ अवसर पर सम्मान मिलना मेरे लिए भी बहुत ही आश्चर्य और गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि मैं मोटिवेशनल स्ट्रिप्स के संस्थापक शिजू एच पल्लीथजेथ को विशेष धन्यवाद के साथ ही चयन समिति का हार्दिक धन्यवाद देती हूँ।

मोटिवेशनल स्ट्रिप्स के संस्थापक, शिजू एच. पल्लीथाज़ेथ ने वैश्विक साहित्य में अपनी पहचान बनाने के लिए भारतीय कवियों और लेखकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह क्षण विश्व साहित्य में ऐतिहासिक रहेगा, जहां हमने दुनिया के सबसे सक्रिय लेखक मंच के साथ सहयोग किया है।