अखिल भारतीय काव्य मंच के द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने किया लाजवाब काव्य पाठ

अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई संस्था के द्वारा गौर गंगा अपार्टमेंट गाजियाबाद में मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह एवं काव्य गोष्ठी सफलता पूर्वक संपन्न हुई।कार्यक्रम का आगाज लोकप्रिय कवयित्री छंदकारा बबिता पाण्डेय के द्वारा मां सरस्वती की वाणी वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार के डी बिंदास ने की। मुख्य अतिथि रूही सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल माहेश्वरी एवं ओज कवि मधुकर मोनू त्यागी मौजूद रहे।विशेष अतिथि के रूप में शैलेंद्र कुमार इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन देश की श्रेष्ठ संचालिका पूनम माहेश्वरी ने किया। सभी अतिथियों का बैज एवं माल्यार्पण पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेंटो से सम्मानित किया गया। मां सरस्वती की वंदना के बाद दुर्गेश त्रिपाठी ने बेहतरीन काव्य पाठ करके काव्य गोष्ठी का शानदार आगाज किया। तत्पश्चात सविता सिंह शमा ने लाजवाब काव्य पाठ किया। लोकप्रिय कवयित्री अनुराधा पाण्डेय ने लाजवाब प्रस्तुति से सभी सम्मानित साहित्यकारों को प्रभावित किया। लोकप्रिय छंदकारा बबिता पाण्डेय ने होली को देखते हुए शानदार जोगीरा वाला गीत पढ़कर सभी को खूब आनंदित किया। रजनीश गोयल राज ने सुन्दर और लाजबाब काव्य पाठ किया। मीनाक्षी दिनेश कुमार ने बेहतरीन श्रृंगार के गीतों की प्रस्तुति दी।कुमार मोनू राघव ने बेहतरीन गीत सुनाया। पूनम माहेश्वरी ने भी श्रृंगार के गीत को पढ़ा जिसे सभी ने खूब सराहा।माही और साहिल ने भी लाजवाब प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने खूब सराहा। शिवम् झा राब्ता के संस्थापक ने भी काव्य पाठ किया। अनिल माहेश्वरी ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। मधुकर मोनू त्यागी ने बेहतरीन प्रस्तुति से सभी को आनंदित किया।

मुख्य अतिथि रूही सिंह ने एक बहुत ही शानदार कविता सुनाई जिसे सभी सम्मानित साहित्यकारों ने खूब सराहा। रूही सिंह ने अखिल भारतीय काव्य मंच और संस्था के सचिव विकास मिश्र को इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित करने और उनके सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।.कार्यक्रम अध्यक्ष केडी बिंदास ने लाजवाब गीत सुनाया जिसे सभी ने खूब पसंद किया और अध्यक्ष ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन भी दिया।कार्यक्रम के अंत में संस्था की तरफ से कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था के सचिव एवं प्रवक्ता विकास मिश्र सागर ने इस कार्यक्रम में शामिल सभी सम्मानित अतिथियों एवं कवियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।