विश्व पर्यावरण दिवस- माज़िद अली

लाखों लोग आज के दिन विश्व पर्यावरण दिवस के नाम पर वृक्षारोपण करते हुए फ़ोटो पोस्ट करते हैं और पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता का दिखावा करते हैं। अगर आपको इस जागरूकता की सच्चाई जाननी हो तो महज़ एक महीने बाद आप उनसे उस पेड़ का हाल पूछ लीजिए या संभव हो तो खुद जाकर देख लीजिए। आपको पर्यावरण के प्रति हमारी जागरूकता और ज़िम्मेदारी का अंदाज़ा हो जाएगा। ये कटु है मगर सत्य है।
रातों रात लाखों पेड़ काट दिए जाते है, केवल एक हफ़्ते में पाँच लाख हेक्टेयर में फैली पूरी की पूरी जंगल साफ़ कर दी जाती है। अवैध खनन और प्राकृतिक संसाधनो की असंतुलित दोहन, असंगठित विकास, पर्यावरण को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार प्रत्येक वर्ष पृथ्वी पर  एक प्रतिशत जंगल को नष्ट कर दिया जा रहा है। इसका सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ता है। ग्लोबल फोरेस्ट वाच के अनुसार सिर्फ़ बीस सालो के अंदर पूरे विश्व के 40 प्रतिशत पेड़ काट दिए गए।
इन सब के बाद भी हमको लगता है कि हम अपने पर्यावरण के प्रति बहुत जागरुक है और एक पेड़ जो कि एक महीने भी शायद बिना देख रेख के नही बचेगा, लगा देने भर से हम पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर दिए।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाए।

-माज़िद अली