ओएफके के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए संघर्षरत इंटक के अभियान से जुड़े कार्यकर्ता

आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर में बहाना बताकर 8 माह से पदोन्नति नहीं दी जा रही। जिसमें लगभग 1500 कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने पदोन्नति के संबंध में प्रबंधक को पत्र लिखकर समस्त विसंगतियों से अवगत कराया है, किंतु आयुध निर्माणी खमरिया में एडमिन अधिकारी द्वारा गोलमोल जवाब देकर मामले को उलझाया जा रहा है।

सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक ने आरोप लगाया है कि निर्माणी के चलाने के लिए प्लानिंग और औद्योगिक संबंधों का सही होना अति आवश्यक है, लेकिन खमरिया में इन दोनों विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जा रहा है। पदोन्नति के संबंध में योजना बनाते हुए यूनियन के महामंत्री आनंद शर्मा ने अन्य यूनियनों से आए साथियों का पूरी यूनियन की ओर से स्वागत किया।

सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक में पूरे तन मन धन से जुड़े राकेश जयसवाल पूर्व कार्यसमिति सदस्य, मोहम्मद नसीम पूर्व फेडरल काउंसिल मेंबर, चमन चतुर्वेदी, सरफराज अहमद, बिहारी लाल, शारदा तिवारी, मनोज कुमार, मोहम्मद शरीफ, राजू सिंह, विकास रजक, राहुल कोष्टी, जगदीश प्रसाद, शंकरलाल, समीर, प्रभु दयाल गुप्ता, इकबाल, रवि सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए संघर्षरत इंटक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

गौरतलब है कि जहां सोसाइटी चुनाव को लेकर तीन यूनियन एक हो गई है, वहीं पदोन्नति को लेकर सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक कर्मचारियों की पदोन्नति हेतु हर कदम उठाने के लिए वचनबद्ध है।

यूनियन के अमित चौबे, अखिलेश पटेल, अनुपम भौमिक, अनिल गुप्ता, हृदेश यादव, राजीव रंजन, महेंद्र रजक, धर्मेंद्र रजक, मुकेश विनोदिया, आशीष तिवारी, जीजो जैकब, जीवन सिंह, उदय जसवाल, सुनील खत्री, राम जी शुक्ला, अनुज मिश्रा, ललित जाट, राहुल पटेल, रामबाबू, शिवम शुक्ला ने बधाई दी।