बेहद विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है देश का पावर सेक्टर: इंजीनियर विकास शुक्ला

मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ की 2022-24 की केंद्रीय कार्यकारिणी एवं क्षेत्रीय कार्यकारणीयों, आमंत्रित सदस्य और विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की बैठक आज मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में अभियंता संघ की केन्द्रीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों से आए संघ के सदस्य उपस्थिति रहे। बैठक में संघ की कार्यप्रणाली से परिचय एवं विद्धुत क्षेत्र की विभिन्न मुद्दों पर आगे की रणनीति के लिए निर्णय लिए गए। 

बैठक में महासचिव इंजीनियर विकास कुमार शुक्ला ने कहा कि इस समय पूरे देश का पावर सेक्टर बहुत विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है, जिसमे मुख्य रूप पावर सेक्टर को निजीकरण करने हेतु केन्‍द्र सरकार द्वारा विद्युत सुधार अधिनियम 2022 को लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। एआईपीएफ से मिलकर मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ द्वारा पूरा विरोध किया जाएगा।

विकास कुमार शुक्ला ने कहा कि इलेक्‍ट्रीसिटी अमेंडमेंड बिल-22 का विरोध, विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण का विरोध, टीबीसीबी प्रणाली का विरोध, कंपनी कैडर का ओ-3 स्‍टार का मुददा, मध्य प्रदेश में कार्य कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारी के पेंशन की व्यवस्था एवं पुरानी पेंशन बहाली, वरिष्ठता के आधार पर चालू प्रभार अथवा पदोन्नति, फ्रिंज बेनीफिट पुनरीक्षित करने, राज्य शासन की मेडीक्लैम पालिसी लागू करने, 50% प्रतिशत रिबेट, वेज रिविजन विसंगतियों का विरोध, संगठनात्मक संरचना पारित करने हेतु सभी विद्युत कंपनियों का एकीकरण, वसूली के दौरान विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा हेतु कानून का क्रियान्‍वयन एवं अन्य मुद्दों को हल कराने हेतु विभिन्न पत्रों के द्वारा शासन और प्रशासन एवं कम्पनी प्रबंधन को अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि सार्थक हल न निकलने के कारण आगे की रणनीति हेतु प्रस्ताव पारित किए गए एवं आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही सभी से आह्वान किया कि हम सभी को संगठित होकर आगे बढकर तब तक लड़ाई लड़नी होगी, जब तक हम सभी मुददों को हल नहीं करा लेते हैं। महासचिव महोदय द्वारा सभी को आगे एकजूट होकर संगठन हित में कार्य करने हेतु आह्वान किया गया। 

इस बैठक में इंजीनियर सौरभ सोनी, मनोज तिवारी, सुरेश त्रिवेदी, नेहा सिंह, संजीव सिंह, इं. देवादित्य दुबे, सुधीर द्विवेदी, हरिमोहन कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, लवकुमार सिंह, विवेक द्विवेदी, नवनीत पयासी, संदीप सुनारिया, प्रशांत भदोरीया, अंबिकेश शुक्ला, अभिषेक खटीक, जितेंद्र तिवारी, गौरव साहू, इकबाल खान, प्रफुल्ल नरवरे, अंजू निखरे, जेवा नसरीन, कविंद्र अहिरवार, उमेश चौरसिया, नवीन डोले, अनीश कंसाना, नितिन मिश्रा, अभय मिश्रा, वैभव शुक्ला, अनूप सिंह तिवारी, केशव धुर्वे, संग्राम सिंह, नरेंद्रसिंह चंदेल, सुमंत मिश्रा, अमित हलदर, हेमराज शाक्य, आनंद शुक्ला, ऋत्विक मिश्रा, शिखर नेमा, आलोक मार्को आदि उपस्थित रहे।