जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भेदभाव, कर्मचारी संघ ने जताया आक्रोश

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ विभागीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया है कि नेताजी सुभाष चन्द बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के शासकीय आवासों एवं सड़कों के निमार्ण में भारी अनियमिताएं बरती जा रही है। बरसते पानी में सडक निर्माण किया जाना, सडकों की लंबाई चौडाई मोटाई में गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है। बनी बनाई सड़क को दोबारा बना दिया गया।

इसके अलावा सड़क की साइड की फिलिंग नहीं की जा रही एवं भेदभाव और द्वेष की भावना से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कॉलोनी में सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिससे संबधित ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाया जाना प्रतीत हो रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसके फलस्वरूप 6 दिसंबर 2022 को अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी लोक निमार्ण भवन मेडिकल कॉलेज जबलपुर का पुतला दहन पिसनहारी मढिया जबलपुर में दोपहर 1 बजे किया जायेगा।

संघ के प्रांतीय महामंत्री व संभागीय अध्यक्ष अजय कुमार दुबे, संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन पीपरे, जिलाध्यक्ष रविकांत दहायत, संभागीय महामंत्री सहदेव रजक, संजय रजक, सुरेश वाल्मीक, रविन्द्र राय, राजेश बैगा, रोहित कुशवाहा, रामनरेश, कमल मुदगल, अनिल समुद्रे, सूरज मिश्रा, गनेश अहिरवार, दशरथ बाल्मीक, सुरेन्द्र लोधी, निशा बैगा, अंजली निशा, सिंधु पाटिल आदि ने उपस्थिति की अपील की है।