एमपी के ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद बिजली शिकायतों में आई 60 प्रतिशत की कमी

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ता सेवाओं पर और अधिक ध्यान दे रही है। इसी कारण आपूर्ति संबंधी शिकायतों की संख्या में सतत कमी देखने को मिल रही है। गत 90 दिनों के अंतराल में शिकायतों में 60 प्रतिशत की कमी आई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधाएँ बढाने, आपूर्ति में गुणात्मक सुधार और शिकायत निवारण प्रक्रिया को सटीक करने से स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। इसी कारण शिकायतों की संख्या में तीन माह से सतत कमी की स्थिति है।

उन्होंने बताया कि 90 दिन पहले दर्ज शिकायतों की संख्या 5450 थी, अब यह संख्या कम होकर मात्र 2032 रह गई है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में कंपनी क्षेत्र में सभी प्रकार के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 57 लाख से ज्यादा है।

बिजली शिकायतों में कमी आने के प्रमुख कारणों में आपूर्ति सुधार के लिये किये गये कार्य। 33/11 केवी की नई लाइनों की स्थापना की। नए ग्रिड तैयार कर उपयोग प्रारंभ। पुराने ग्रिडों की क्षमता बढ़ाई गई। लगभग 10 हजार ट्रांसफार्मर बदले गए। मैंटेनेंस पर पहले से ज्यादा ध्यान दिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग से समय पर कार्य हुए।