देश भर के कर्मचारियों का शंखनाद: लखनऊ में आयोजित निजीकरण भारत छोड़ो महारैली में हुए एकत्रित

देश भर से डिफेंस, रेलवे सहित केंद्रीय एवं स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारियों ने आज लखनऊ में पेंशन शंखनाद रैली एवं निजीकरण के विरोध में महारैली में एकत्रित हुए। जिसमें आयुध निर्माणी खमरिया के एनपीएस आंदोलन से जुड़े कर्मचारी साथियों ने देश की आयुध निर्माणीओं के प्रतिनिधि के तौर पर आंदोलन में शरीक होते हुए अपनी मांग को बुलंद किया। जिसमें निजीकरण भारत छोड़ो का आगाज किया गया।

जबलपुर से पेंशन आंदोलन के क्षेत्रीय संयोजक अनिल गुप्ता, हृदेश यादव, जीजो सी जैकब, विक्रम सिंह, आशीष तिवारी ने जबलपुर डिफेंस कर्मचारियों का प्रतिनिधि के तौर पर लखनऊ पहुंच कर आपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

लखनऊ के इको गार्डन में सेंटर गवर्नमेंट कर्मचारी, स्टेट गवर्नमेंट कर्मचारी हजारों की संख्या में रैली में शामिल हुए। पेंशन शंखनाद रैली निजीकरण भारत छोड़ो जैसे मुद्दे को लेकर आयोजित की गई थी। जिसका सीधा समर्थन आयुध निर्माणी के कर्मचारियों ने दिया है।

प्रतिनिधियों के जबलपुर वापसी के बाद निर्माणी में कामगार यूनियन एवं सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने जांबाज प्रतिनिधियों का स्वागत किया। जिसमें अरुण दुबे, रूपेश पाठक, आनंद शर्मा, राजेंद्र चडरिया, अमित चौबे, राजीव रंजन, प्रेम लाल सेन, अखिलेश पटेल, राहुल चौबे ने फूल-माला से स्वागत करते हुए आगे भी आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।