अंग्रेजों के जमाने के खंडहरनुमा सरकारी आवास में रहने विवश कर्मचारी, बारिश में कभी भी हो सकती है दुर्घटना

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने अंग्रेजों के जमाने के गुलामी के समय के सरकारी क्वार्टर की मरम्मत ना करवाए जाने पर घोर आपत्ति व्यक्त की है, उन्होंने इसे इन आवासों की समय समय पर मरम्मत ना करवाए जाने को अफसरों की कर्मचारी विरोधी कार्यवाही बताया है।

अटल उपाध्याय ने बताया है कि पुलिस विभाग, बरगी हिल्स, मेडिकल कालोनी, विक्टोरिया अस्पताल कर्मी निवास, पीडब्लूडी, शिक्षा, स्वस्थ, हिरण जल संसाधन, वन, नगर निगम विभाग अपने कर्मचारियों के मासिक वेतन से प्रत्येक माह आवास किराया काटा जाता है, लेकिन खंडहरनुमा इनके आवासों की मरम्मत नहीं करवाई जाती है। अनेक आवास भारी जर्जर हो चुके है, यदि वर्षा के पहले मरम्मत नहीं करवाई गई तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। टुकड़े बिजली के तार, जगह-जगह टूटी बाउंड्री वॉल, पीने के पानी के लिए बने कमरे भारी जर्जर हालत में है। वर्षा के पहले यदि बिजली के टूटे तारों की मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी समय करंट लगकर की आवास में रहने वाले कर्मचारियों के परिजनों के साथ दुर्घटना हो सकती है। जर्जर बाउंड्री वॉल किसी भी समय गिर करके बड़ी हानि पहुंचा सकती है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटैरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, प्रशांत सोधिया, देव दोनेरिया, रविकांत दहायत, योगेश चौधरी, मुकेश मरकाम, योगेन्द्र मिश्रा, अजय दुबे, नरेन्द्र कुमार चौहान, नरेन्द्र सैन, रवि बांगड, पीएल गौतम ने समस्त विभागों के विभाग प्रमुखों से मांग की है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के शासकीय आवासों में तत्काल पूर्ण रूप से मरम्मत करवाई जाए, जिससे आने वाले वर्षा के समय में कर्मचारी और उनके वृद्ध माता-पिता, पत्नी और पुत्रों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।