अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल की तैयारी में जुटे बिजली कर्मी, नई कार्यकारिणी का गठन

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में कार्यरत आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों के द्वारा अपनी प्रमुख मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल की तैयारियों जोरों पर की जा रही है। बिजली कर्मचारियों के द्वारा 6 जनवरी 2023 से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल के साथ ही जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा।

बिजली कर्मचारियों की प्रमुख मांगों आउटसोर्स कर्मियों का बिजली विभाग में संविलियन और न्यूनतम वेतन रिवाइज तथा संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग के समर्थन में 6 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल का आह्वान किया गया है।

इस संबंध में एक बैठक जबलपुर गोल बाजार में आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी में पवन कश्यप, जिला अध्यक्ष सुखदेव झारिया, उपाध्यक्ष रोहित पटेल, सचिव कुलदीप, सहसचिव कन्हैया, जिला प्रभारी चिंटू ठाकरे व अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों की जिला कार्यकारिणी में नियुक्ति की गई। इस दौरान अभिषेक मिश्रा, उमेश कुशवाहा, दीपक मिश्रा, मनीष लखेरा, महेंद्र दहिया, मनीष साहू, रंजीत लोधी आदि उपस्थित थे।