मध्यप्रदेश देश में प्रथम: सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों के लिए मिला सीबीआईपी अवार्ड

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि केन्द्रीय सिंचाई एवं ऊर्जा ब्यूरो द्वारा मध्यप्रदेश को सीबीआईपी अवार्ड प्रदान किया गया है। मध्यप्रदेश को सिंचाई के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्कृष्ट राज्य के रूप में चुना गया है। सीएम चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्रीय सिंचाई एवं ऊर्जा ब्यूरो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें: आज भी 16 साल पीछे हैं एमपी के शासकीय कर्मचारी

सीएम चौहान ने बताया कि प्रदेश में 15 वर्षों में सिंचाई क्षमता को 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ा कर 45 लाख हेक्टेयर तक पहुँचाया गया है। विगत 3 वर्षों में मध्यप्रदेश पाईप प्रणाली के माध्यम से अधिकतम क्षेत्र में सिंचाई करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

भोपाल में रविवार को आयोजित हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में सीएम चौहान ने बताया कि सिंचाई, पेयजल एवं उद्योगों के लिए जल-संसाधनों के अधिकतम उपयोग में मध्यप्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला है। मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सीएम चौहान को बधाई दी और आभार व्यक्त किया।