शुरू हुआ बिजली कंपनियों के कार्मिकों के संगठन यूनाइटेड फोरम का सदस्यता अभियान

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों के कार्मिकों के संगठन यूनाइटेड फोरम का सदस्यता अभियान फोरम की ऑफिशियली बेबसाइट http://unitedforummp.com/#/home के माध्यम से ऑनलाइन शुरू हो चुका है, संगठन को एक व्यापक रूप देने हेतु संगठन के साथ जुड़ें एवं संगठन को मजबूती प्रदान करें।

यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लाइज एवं इंजीनियर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की सभी उत्तरवर्ती कंपनियों के प्रमुख संगठनों का एक पंजीकृत संयुक्त संगठन है।

यूनाइटेड फोरम प्रदेश की विद्युत कंपनियों के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं एवं जायज मांगों के साथ-साथ विद्युत कंपनियों के बेहतर व्यवस्था के संबंध में समय-समय पर प्रशासन एवं प्रबंधन को अवगत कराकर उनके सार्थक समाधान एवं निराकरण हेतु सदैव प्रयासरत रहता है।