नीम के पेड़ों से आच्छादित होगा MPPMCL का विद्युत परिसर स्थित मिनी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के रामपुर परिसर स्थि‍त ओल्ड सी ब्लॉक के सामने के मैदान को मिनी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रूप में विकसित करने की प्रक्र‍िया प्रारंभ हो गई है। यह काम्पलेक्स 7260 स्कवेयर मीटर चंद्राकार आकार का रूप लेगा। प्रथम चरण में पावर मैनेजमेंट कंपनी के शक्त‍िभवन सिविल ड‍िवीजन संभाग द्वारा मैदान के चारों ओर 80 नीम के पेड़ों का प्लांटेशन कर दिया गया है।

वहीं भवि‍ष्य में पौधों के बड़े व विशाल होने पर मैदान और यहां का वालीबाल कोर्ट नीम के पेड़ों से आच्छादित होगा। पौधारोपण कार्य में मितव्ययिता की दृष्ट‍ि से ट्री-गार्ड के स्थान पर हरे कपड़े का उपयोग किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मैदान में स्थि‍त वालीबाल कोर्ट में कई राष्ट्रीय, अख‍िल भारतीय विद्युत विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल एवं अंतरक्षेत्रीय विद्युत वालीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं। 

पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन व प्रशासन) एवं केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव ने जानकारी दी कि मैदान में 80 नीम के पेड़ों का रोपण करने से मैदान सुंदर तो दिखेगा, साथ ही ख‍िलाड़‍ियों को साफ व स्वच्छ वायु मिलेगी। मैदान के चारों ओर आवासीय परिसर में रहने वाले कार्मिकों को पर्यावरण का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि रामपुर स्थि‍त पूरे परिसर में व‍िभ‍िन्न प्रजाति के 250 पौधों का रोपण कर दिया गया है।