MP News: अफसर रोते रहे आवंटन का रोना और बेरंग बीत गई कर्मचारियों की दीपावली

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल  उपाध्याय ने बताया है कि सरकारी कर्मचारियों के शासकीय आवासों में दीपावली में भी रंग रोगन नहीं करवाए गया है। अफसर आवंटन ना होना बता रहे है, जबकि शासन के आदेश के तहत दीपावली के पूर्व कर्मचारियों के शासकीय आवासों में कलर, पेंटिंग, पुट्टी करवाना है। 

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी गई है की सरकारी आवासों में रंगाई-पुताई के लिए सरकार द्वारा आवंटन नहीं दिया गया है।  इसलिए ठेकेदारों से यह कार्य नहीं करा रहे हैं।  आवंटन का रोना रोकर वर्षों में आने वाले दीपावली त्यौहार में भी कर्मचारियों के आवासों में रंग रोगन नहीं कराया गया है।

शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, लोक  स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन, वन, पुलिस विभाग, आईटीआई, मेडिकल कालोनी, हिरन जल संसाधन, स्वास्थ, आरटीओ, नगर निगम, जेडीए, नाप तौल विभाग, पंजीयक कार्यालय के कर्मचारियों के आवासों में पिछले पांच सात वर्षो से लीपाई पुताई नहीं हुई है। जबकि शासन के आदेशों के अनुसार प्रत्येक वर्ष शासकीय आवासों की मरम्मत और लिपाई पुताई, बिजली की मरम्मत, सड़क, नालियां एवं साफ सफाई की पूरी व्यवस्था कराई जाना चाहिए।

लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों की शासकीय कॉलोनियों में मरम्मत कार्य के साथ ही सुरक्षा के उपाय भी नहीं करवाते, शासन के आदेशों का भी लाभ नहीं देते, इससे कर्मचारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के योगेंद्र  दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, देव दोनेरिया, नरेश शुक्ला ,संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटेरिया, संजय गुजराल, रविकांत दहायत, मुकेश मरकाम, मुकेश चतुर्वेदी, प्रदीप पटेल, धीरेंद्र सिंह, प्रशांत सोंधिया, योगेश चौधरी, योगेंद्र मिश्रा, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, पीएल गौतम, रवि बांगड़ ने बताया है कि सरकार से समय-समय पर आवंटन मिलता है, लेकिन सरकार को बदनाम करने का हथकंडा कुछ अफसर अपना रहे है। शासकीय कर्मचारियों के शासकीय आवासों की रंगाई-पुताई न करवाने वाले अफसरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।