पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को MPEBTKS ने बताई बिजली कर्मियों की पीड़ा, सौंपा मांगपत्र

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जबलपुर आगमन पर करोंदा नाला पनागर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों, अनुकंपा आश्रित, आउटसोर्स, संविदा एवं नियमित कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे।

मंच से नाम लेकर तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। मंच पर पहुंच कर पूर्व मंत्री एवं विधायक तरुण भनोट एवं बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरव नाटी शर्मा के द्वारा संघ पदाधिकारियों का परिचय कराया गया, जिसमें हरेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा मांगपत्र सौंपकर कर्मचारियों की पीड़ा से कमलनाथ को अवगत कराया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मांग की गई है कि वर्ष 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किए जाने वाले कांग्रेस के घोषणा पत्र में संघ की मांगों को शामिल कर, पूरा करने की कृपा करें।

तकनीकी कर्मचारी संघ की मांग है कि आउटसोर्स कर्मचारी जो विद्युत मंडल की सभी उत्तरवर्ती कंपनियों में कार्यरत हैं, उनका संविलियन किया जावे। उनके लिए मानव संसाधन नीति का निर्माण किया जावे। अनुकंपा नियुक्ति वर्ष 2012 के पूर्व एवं वर्तमान में आउटसोर्स कर्मी, संविदा कर्मी, नियमित कर्मी, जिनकी सेवाकाल के दौरान मृत्यु हुई है, उनके परिवार के एक सदस्य को बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति दी जावे। विद्युत मंडल में ठेका प्रथा समाप्त की जावे। संविदा कर्मचारियों को विद्युत मंडल की सभी कंपनियों में बिना शर्त नियमित किया जावे। नियमित कर्मचारियों को फ्रिंज बेनिफिट दिया जावे।

इस अवसर पर संघ के जेके कोस्टा, मोहन दुबे, अजय कश्यप, अरुण मालवीय, विनोद दास, सुरेंद्र मेश्राम, रवि विश्वकर्मा, प्रीतम सेन, कमलेश ओझा, नरेंद्र शर्मा, विक्की विश्वकर्मा, दशरथ शर्मा, दिनेश, अर्जुन, अनमोल तिवारी, चमन पटेल, आशीष, प्रदीप पटेल, देवेंद्र, लक्ष्मी मौर्य, रवि काछी, जफर खान, जावेद खान, हीरेंद्र रोहिताश, आजाद सकवार, जगदीश मेहरा आदि उपस्थित थे।