जबलपुर नगर निगम के अध्यक्ष निर्वाचित हुए संतोष तिवारी

जबलपुर नगर निगम कर्मचारी नेता राम दुबे के द्वारा संरक्षक योगेन्द्र दुबे की सहमति से नाम का प्रस्ताव रखा गया, मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय द्वारा निगम प्रांगण में संतोष तिवारी के नाम पर आम सहमति बनने के पश्चात शाम 4 बजे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। जिसकी जानकारी संभागीय आयुक्त, नगर निगम आयुक्त कार्यालय में दी गई।

निर्वाचन के समय अरवेंद्र राजपूत, कपिल दुबे सतीश विश्वकर्मा, अनिल तिवारी, बसंत पांडेय, मुकेश रजक, रमेश पासी, दिलीप सेन, अजय दुबे, मुकेश सिंह, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश तिवारी, आलोक बाजपाई, वीरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे। कर्मचारियों ने निर्वाचित संतोष तिवारी का पुष्पहारों से स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।