ओएफके कार्य समिति एवं कैंटीन कमेटी चुनाव के लिए संयुक्त मोर्चा को मिला चुनाव चिन्ह

ओएफ खमरिया कार्य समिति एवं कैंटीन कमेटी चुनाव 2021 में लड़ रहे संयुक्त मोर्चा कामगार यूनियन एवं सुरक्षा कर्मचारियों ने आज शुक्रवार को अपनी शक्ति का प्रदर्शन प्रदर्शन किया। चुनाव चिन्ह आवंटन में बिना विवाद के कामगार यूनियन एवं सुरक्षा कर्मचारियों के समर्थित प्रत्याशियों को चक्र मशाल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले कुछ माह से निर्माणी में जो झूठ फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ कामगार इंटक मोर्चा लामबंद हुए हैं और किसी भी साजिश को विफल करने के लिए वह तैयार हैं।
आगामी चुनाव में कार्य समिति प्रत्याशी अखिलेश पटेल, अमित सैनी, अनिल गुप्ता, जीजो सी. जेकब, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रेम लाल सेन, राकेश जयसवाल, राहुल चौबे, तेजमल, विक्रम सिंह एवं कैंटीन कमेटी प्रत्याशी गोपाल मीणा, जीवन सिंह, महेश कुमार, शारदा चुनाव चिन्ह चक्र मशाल से चुनाव लडेंगे।

कामगार-इंटक मोर्चा के अरुण दुबे, राकेश शर्मा, रूपेश पाठक, आनंद शर्मा, अमित चौबे, धर्मेंद्र रजक, महेंद्र रजक, राजीव रंजन, सतीन शर्मा, आशीष तिवारी, अरूण मिश्रा, पंकज मिश्रा, रामबाबू, हनुमान मीणा, गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मोर्चा चुनाव प्रचार के साथ-साथ कर्मचारी हितों की लड़ाई भी लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे।