एमपी में पंचायत चुनाव के दो चरण हुए पूरे लेकिन लाखों कर्मचारी अब तक निर्वाचन मानदेय से वंचित

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 का प्रथम एवं द्वितीय चरण का चुनाव पूर्ण हो चुका है। जिसमें राज्य केन्द्रीय कर्मचारियों एवं अधिकरियों से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 1, 2, 3 एवं 4 तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना अधिकारी के रूप में लगातार 48 घण्टों तक कार्य कर सफलतापूर्वक कार्य कर चुनाव संपन्न कराया गया।

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने पदस्थी स्थान से अन्य जनपद व विकासखण्डों आयोजित हो रहे प्रशिक्षण में भाग लिया तथा चुनाव तिथि के एक दिन पूर्व अपने कतर्व्य स्थल से 60 से 70 किमी की दूरी तय कर अन्य विकासखण्डों में स्वयं के साधन से आये एवं गये, जिसमें उनके हजारों रूपये खर्च हुए। चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी अपनी इस अथक मेहनत के बदले वह एक सम्मानजनक मानदेय के हकदार हैं, किन्तु अभी तक चुनाव में लगे कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में निराशा है।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मन्सूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, बृजेश मिश्रा, मनीष चौबे, आनंद रैकवार, नितिन अग्रवाल, श्यामनारायण तिवारी, योगेन्द्र मिश्रा, मनोज सेन, गगन चौबे, शुभसंदेश सिंगौर, विष्णु पाण्डे, मो. तारिक, धीरेन्द्र सोनी, गणेश उपाध्याय, राकेश दुबे, महेश कोरी, विनय नामदेव, संतोष तिवारी, प्रणव साहू, राकेश पाण्डे, मनीष लोहिया, मनीष शुक्ला, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला आदि ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल से मांग की है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम एवं द्वितीय चरण में निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को सम्मानजनक मानेदय दिया जाए।