रेलवे चिकित्सालय को बेचने की साजिश बर्दास्त नहीं करेगा मजदूर संघ, होगा विरोध प्रदर्शन

पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा रेल अस्पताल को पूँजीपतियो को बेचने की साजिश की जा रही है। इसी के तहत प्रतिष्ठित प्राईवेट कंपनी के द्वारा पमरे केन्द्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसका संघ सख्त विरोध करता है।

रेलवे चिकित्सालय को बेचने की साजिश के विरोध में संघ के अध्यक्ष डॉ आरपी भटनागर के निर्देश पर महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार 5 जनवरी दोपहर 1:30 बजे से केन्द्रीय महाप्रबंधक कार्यालय पमरे जबलपुर के समक्ष वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

विरोध प्रदर्शन में संघ के संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार एवं एसके वर्मा, सहायक महामंत्री एसके सिन्हा मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, महिला महामंत्री श्रीमति सविता त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, जीपी सिंह, जेपी मीना, दीना यादव, दीपक केसरी, आरए सिंह, रोशन यादव, एसआर बाउरी, कुलदीप परसाई, संदीप श्रोती, अनिल चौबे, मदीप सिंह सहित सभी शाखाओ के कर्मचारी भाग लेगे।