WCRMS के बाद सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ में भी भड़की भटनागर एंड संस के विरोध की चिंगारी

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ से निष्कासित डॉ आरपी भटनागर और उनके पुत्र अमित भटनागर के खिलाफ सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ में भी विरोध की चिंगारी भड़क रही है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ में भी भटनागर एंड संस के विरोध में गोपनीय बैठकें शुरू हो गई हैं।

सूत्रों की मानें तो बहुत जल्दी ही सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ से भी उन्हें निष्कासित किया जा सकता है। गौरतलब है कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ में वर्षों से कब्जा जमाए तानाशाह नेता संघ के अध्यक्ष डॉ आरपी भटनागर को पुत्र सहित शुक्रवार 7 अक्टूबर को संगठन से निलंबित कर दिया गया था।

रेलवे मज़दूर संघ की उच्च स्तरीय जोनल वर्किंग कमेटी की बैठक में पारित प्रस्ताव के तहत संवैधानिक तरीके से पद का दुरूपयोग व संघ विरोधी गतिविधियों में संलिप्ता की वजह से भटनागर एंड संस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।