रेलवे प्रशासन के दमनकारी आदेशों के विरोध में WCRMS का जोरदार प्रदर्शन

एक दिवसीय धरना एवं कैंडल मार्च वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ आर.पी. भटनागर के निर्देश एवं अशोक शर्मा के मार्गदर्शन के अनुसार वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ जबलपुर मंडल के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल के नेतृत्व में जबलपुर की सभी शाखाओं के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं महिला कर्मियों की उपस्थिति के साथ विशाल धरने का आयोजन किया गया।

धरने के मुख्य उदेश्य रात्रिकालीन पेट्रोलिंग में एक ट्रेकमैन के स्थान पर दो ट्रेकमैन लगाने की व्यवस्था पूर्व की भांति तथा 12 किमी वर्षों की भांति पुनः चालू की जाये एवं पेट्रोलमैन की बीट 16 किमी से कम की जाये।

संघ की मांग है कि रात्रिकालीन पेट्रोलिंग में हमारा ट्रेकमैन सुदूर जंगल में पहाड़ में पुल आदि में यदि अकेले गस्त करता है तो उसके व्यक्तिगत सुरक्षा के लिये साथ में कोई नहीं रहता है। यदि दो पेट्रोलमैन एक साथ कार्य करेंगे तो किसी भी विषम या आपात परिस्थिति में एक को दूसरे का सहारा रहेगा।

ट्रेकमैन कर्मियों के साथ दिन एवं रात में कार्यप्रणाली से संबंधित नित नये आदेश जारी किये जा रहे है। मजदूर विरोध इन दमनकारी आदेशो का मजदूर संघ विरोध करता है।

इन सभी मुद्दों का शीध निराकरण करने के उद्देश्य से मंडल के सभी एडीईएन कार्यालयों नरसिंहपुर, कटनी, पिपरिया, ब्यौहारी, दमोह , सागर, सतना के समक्ष वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा उक्त एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। जिसमें कई संख्या में रेल साथी महिला पुरुष युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

इस दौरान द्वार सभा भी आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता डीपी अग्रवाल, सतीश कुमार, सविता त्रिपाठी, भूपत सिंह आदि रहे। सभा का संचालन सयुक्त रुप से आरए सिंह एवं अवधेश तिवारी ने किया। द्वार सभा के उपरांत धरने के समापति पर शाम 6:06 बजे मुख्यालय के निर्देश पर रात्रि कालीन भत्ते के पुनः लागू करने को लेकर विरोध स्वरुप कैडल मार्च का आयोजन मंडल कार्यालय परिसर में किया गया।

इस अवसर पर एस.के. वर्मा , डीएन यादव , जेपी मीना, एसके सिंहा, सुनील श्रीवास्तव, हर्ष वर्मा, रोशन यादव, एसआर बाउरी, संतोष त्रिवेणी, मंतोष कुमार, केसी कनौजिया, देवी सिंह, बाबी धौलपुरी, सुनील उपाध्याय, महेन्द्र गुप्ता, संजय चौधरी, रुपेश गुप्ता, रवि चौधरी, सचिन जैन, अशुल जैन, दुर्गा तिवारी, खुशबू साहू, पूजा वांग्ड, नेहा आदि सम्मिलित हुये।