ओएफके सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के महामंत्री पद की बागडोर संभालेंगे आनंद शर्मा

कर्मचारी यूनियन खमरिया में अशोक सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएनडीडब्ल्यूएफ, आर निवासन संयुक्त महामंत्री आईएनडीडब्ल्यूएफ एवं अरूण दुबे जेसीएम-2 सदस्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईएनडीडब्ल्यूएफ के मार्गदर्शन में यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद शर्मा को सुरक्षा कर्मचारी यूनियन खमरिया का महामंत्री दायित्व दिया गया है।

यूनियन के काम. अध्यक्ष अमित चौबे ने आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आज कोर कमेटी की मीटिंग में इसकी औपचारिक घोषणा की। उल्लेखनीय है कि आनंद शर्मा वर्तमान में जेसीएम-4 के सदस्य भी हैं।

यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुपम भौमिक राजीव रंजन, हृदेश यादव, आशीष तिवारी, महबूब खान, कार्यसमिति के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अखिलेश पटेल, जीजो सी जैकब, राहुल चोबे, कैंटीन कमेटी के सचिव गुरप्रीत सिंह, जीवन सिंह सोसाइटी के अध्यक्ष महेन्द्र रजक, मुकेश विनोदिया, धर्मेंद्र रजक, रॉबिन, रमेश यादव, अनुज मिश्रा, उदय जसवाल, संतोष सिंह, पंकज साहू, रामबाबू मीणा ने आनंद शर्मा को नये दायित्व की बधाई देते हुय यूनियन के मूल सिद्धांत पर साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है।