ओएफके जबलपुर के कर्मचारियों को बोर्ड के निर्देशानुसार वापस मिलेगी रुकी हुई पदोन्नति

मध्य प्रदेश के जबलपुर की आयुध निर्माणी खमरिया के वे कर्मचारी जिनकी कोर्ट केस के चलते पदोन्नति पर रोक लगा दी गई थी, उनकी पदोन्नति के संबंध में सुरक्षा कर्मचारी यूनियन द्वारा लगातार प्रशासन से चर्चा कर समस्त तथ्यों को महाप्रबंधक के समक्ष मजबूती से रखने के बाद, उन्होंने अपना फैसला कर्मचारियों के पक्ष में किया है। ओएफके महाप्रबंधक ने बोर्ड के आदेश के अनुसार पदोन्नति देने का आश्वासन दिया है। 

यूनियन द्वारा कर्मचारियों से उनका सहमति पत्र प्राप्त करने के बाद कोर्ट केस के खिलाफ न्यायालय में जाने का निर्णय लिया गया था। जिसकी वृहत रूप से प्रशासन के साथ चर्चा की गई।  जिसमें यह निर्णय आया कि कर्मचारियों की पदोन्नति बोर्ड के निर्देशानुसार जारी रखा जाए।  यूनियन ने इस जीत का श्रेय जनता को दिया, साथ ही प्रबंधक के इस निर्णय का स्वागत किया है।

यूनियन के अरुण दुबे जेसीएम II सदस्य, आनंद शर्मा, अमित चौबे, अखिलेश पटेल, अनुपम भौमिक, अनिल गुप्ता, हृदेश यादव, जीजो सी जैकब, धर्मेंद्र रजक, महेंद्र रजक, जीवन सिंह, राजीव रंजन, रामबाबू, अनुज मिश्रा, मुकेश विनोदिया, राहुल पटेल आदि ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है।