Thursday, February 12, 2026
Homeखेलभारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की प्रसंशा में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज.....

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की प्रसंशा में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज…..

फिट युवा, विकसित भारत के संकल्प के साथ पिछले 100 दिनों से विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 का आज समापन किया गया। रायसेन जिला खेल परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा, विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल मंत्री विश्वास सारंग, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मौजूद रहें।

आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रहे। जैसे ही जडेजा मैदान पर पहुँचे, पूरा स्टेडियम उनके नाम के नारों से गूँज उठा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जडेजा यानी जज्बा, जडेजा यानी जुनून, जडेजा यानी जीत। श्री चौहान ने कहा कि जो बॉलिंग करे, तो विकेटों की झड़ी लगा दे; वो जडेजा है। जो बैटिंग करे तो रनों का अंबार लगा दे; वो जडेजा है। जो वनडे, टी 20 और टेस्ट, हर फॉर्मेट में फिट हो जाए; वो जडेजा है।

Related Articles

Latest News