Motorola Signature फोन मोटोरोला के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है। इस फोन को खरीदने का अब बढ़िया मौका है। फोन पर भारी छूट दी जा रही है। Signature सीरीज का यह फोन Flipkart भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 59,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 12 जीबी की रैम दी गई है। 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा इसमें मिलता है। आइए जानते हैं इस पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में।
Motorola Signature धांसू ऑफर
Motorola Signature को सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च के समय ₹59,999 की कीमत में पेश किया गया था। अब कंपनी इस फोन पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिसके तहत ग्राहक ₹3,000 तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर का लाभ लेने के लिए एक बैंक ऑफर का इस्तेमाल करना होगा।
अगर आप Motorola Signature को Flipkart पर Flipkart Axis Bank Credit Card के जरिए खरीदते हैं, तो ₹3,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹56,999 रह जाएगी। ऐसे में लॉन्च प्राइस के मुकाबले यह फोन कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है। ऑफर की पूरी जानकारी और नियम व शर्तों के लिए Flipkart के ऑफर पेज को जरूर चेक करें।
Motorola Signature खासियत
Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1264×2780 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।
Motorola Signature के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,200mAh की बैटरी आती है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।








