ओप्पो ने अपने लेटेस्ट बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Oppo A5x 5G को भारत में कुछ दिन पूर्व ही लॉन्च किया था। OPPO ने भारत में नए स्मार्टफोन OPPO A5x 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी थी।
अब कंपनी की ओर से इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर 4000 रुपये डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 12,999 रुपये ही गई है। साथ ही बैंक कैशबैक ऑफर के तहत इसे और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
OPPO A5x 5G Battery
OPPO A5x 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है।
OPPO A5x 5G Camera
OPPO A5x 5G के बैक में 32 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
OPPO A5x 5G Specifications
OPPO A5x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604×720 पिक्सल और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ ARM माली-G57 MC2@1072MHz GPU दिया गया है। जिसे 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज से जोड़ा गया है, साथ ही रैम को 4GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।
OPPO A5x 5G Features
OPPO A5x 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर ऑपरेटिंग सिस्टम 15 पर चलता है। साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है।











