Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyInfinix Note 50s ने मचाया गदर, कम दाम में कर्व्‍ड AMOLED डिस्प्ले...

Infinix Note 50s ने मचाया गदर, कम दाम में कर्व्‍ड AMOLED डिस्प्ले और ढेरों लेटेस्ट फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता Infinix का नया बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन Note 50s 5G+ ने मार्केट में गदर मचा दिया है। Infinix के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 144Hz 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले दिया गया है और सबसे लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7300 च‍िपसेट दिया गया है। 

साथ ही इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आपको Note 50s 5G+ के लिए अलग से चार्जर खरीदने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि Infinix कंपनी आपको बॉक्‍स में ही मोबाइल के साथ चार्जर भी दे रही है।

Infinix Note 50s 5G+ के फीचर्स

Infinix के NOTE 50s 5G+ में 6.78 इंच का FHD+ 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 144Hz र‍िफ्रेश रेट और 1300 नीट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। NOTE 50s 5G+ में Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेशन दिया गया है। साथ इसमें MediaTek Dimensity 7300 अल्‍ट‍िमेट प्रोसेसर भी दिया गया है।

Infinix Note 50s 5G+ Battery

Infinix Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W ऑलराउंड फास्‍ट चार्ज‍िंग को सपोर्ट करती है।

Infinix Note 50s 5G+ की स्‍पेस‍िफ‍िकेशन

Infinix Note 50s 5G+ स्मार्टफोन में 8GB RAM के साथ 256GB तक स्‍टोरेज दिया गया है। वहीं ये स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग के साथ आ रहा है, जिससे यह मोबाइल धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें Active Halo Lighting फीचर नोटिफिकेशंस और कॉल अलर्ट्स जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 15-आधारित XOS 15 पर चलता है और इसमें AI वॉलपेपर जनरेटर, AI राइटिंग असिस्टेंट और Folax वॉयस असिस्टेंट जैसी उन्नत AI फीचर हैं। ये स्मार्टफोन मरीन ड्र‍िफ ब्‍लू (वेगन लेदर), टाइटेन‍ियम ग्रे (मेटेल‍िक फ‍िन‍िश) और बर्गेंडी रेड (मेटालि‍क फिन‍िश) तीन कलर ऑप्‍शन के साथ आ रहा है।

Infinix Note 50s 5G+ Camera

Infinix Note 50s 5G+ में 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K@30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Infinix Note 50s 5G+ में AI सपोर्ट वाले फोटोग्राफी टूल्स, AIGC मोड और AI इरेजर जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Infinix Note 50s 5G+ की कीमत

Infinix Note 50s 5G+ स्मार्टफोन को दो वेर‍िएंट में लॉन्‍च क‍िया गया है। जिसमें 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है, वहीं 8GB+256GB वेर‍िएंट की कीमत 16,999 रुपये निर्धारित की गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लाटफ़ार्म Flipkart और रीटेल स्‍टोर से की जा रही है।

Related Articles

Latest News