Friday, April 24, 2026
HomeTechnology64MP कैमरे और 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले वाला Infinix का नया धांसू...

64MP कैमरे और 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले वाला Infinix का नया धांसू स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता इनफिनिक्स का नया बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन Note 50s 5G+ ने मार्केट में लॉन्च हो चुका है। Infinix के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले दिया गया है और सबसे लेटेस्ट MediaTek Dimensity 7300 च‍िपसेट दिया गया है।

Infinix Note 50s 5G+ स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेर‍िएंट में लॉन्‍च क‍िया गया है। जिसमें 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है, वहीं 8GB+256GB वेर‍िएंट की कीमत 17,999 रुपये निर्धारित की गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लाटफ़ार्म Flipkart और रीटेल स्‍टोर से की जा रही है।

Infinix Note 50s 5G+ Battery

Infinix Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W ऑलराउंड फास्‍ट चार्ज‍िंग को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आपको इसके लिए अलग से चार्जर खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी आपको मोबाइल के साथ चार्जर भी देगी।

Infinix Note 50s 5G+ Display

Infinix के NOTE 50s 5G+ में 6.78 इंच का FHD+ 3D कर्व्‍ड AMOLED ड‍िस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 144Hz र‍िफ्रेश रेट और 1300 नीट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। NOTE 50s 5G+ में Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्टेशन दिया गया है। वहीं ये स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग के साथ आ रहा है, जिससे यह मोबाइल धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें Active Halo Lighting फीचर नोटिफिकेशंस और कॉल अलर्ट्स जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं।

Infinix Note 50s 5G+ Features

साथ इसमें MediaTek Dimensity 7300 अल्‍ट‍िमेट प्रोसेसर भी दिया गया है। Infinix Note 50s 5G+ स्मार्टफोन में 8GB RAM के साथ 256GB तक स्‍टोरेज दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15-आधारित XOS 15 पर चलता है और इसमें AI वॉलपेपर जनरेटर, AI राइटिंग असिस्टेंट और Folax वॉयस असिस्टेंट जैसी उन्नत AI फीचर हैं। ये स्मार्टफोन मरीन ड्र‍िफ ब्‍लू (वेगन लेदर), टाइटेन‍ियम ग्रे (मेटेल‍िक फ‍िन‍िश) और बर्गेंडी रेड (मेटालि‍क फिन‍िश) तीन कलर ऑप्‍शन के साथ आ रहा है।

Infinix Note 50s 5G+ Camera

Infinix Note 50s 5G+ में 64MP का Sony IMX682 मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K@30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है, साथ मे 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Infinix Note 50s 5G+ में AI सपोर्ट वाले फोटोग्राफी टूल्स, AIGC मोड और AI इरेजर जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

सेल्फी लवर्स के लिए वीवो लाया 50MP सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Vivo V50e

Related Articles

Latest News