Motorola Edge 50 Fusion: मोटोरोला के शानदार स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Fusion पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 50 Fusion की खरीद पर 4,000 रुपये की इंस्टेंट छूट दी जा रही है। इसके अलावा Motorola Edge 50 Fusion बैंक के कैशबैक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठाया जा सकता है।
Motorola Edge 50 Fusion पर ऑफर
ऑफर के तहत 25,999 रुपये में लॉन्च हुए Motorola Edge 50 Fusion के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि 27,999 रुपये में लॉन्च हुए 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 50 Fusion के फीचर्स
Motorola Edge 50 Fusion में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का FHD+ pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन, Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ Adreno 710 GPU दिया गया है। Motorola Edge 50 Fusion में 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Motorola Edge 50 Fusion का कैमरा
Motorola Edge 50 Fusion के बैक में OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32MP का फ्रन्ट कैमरा दिया गया है।











