itel City 100 Smartphone: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता आइटेल ने भारत में अपना नया मोबाइल itel City 100 लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी कीमत सिर्फ 7,599 रुपये रखी गई है। itel City 100 में 5,200mAh की बैटरी, 128GB Storage और धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
itel City 100 Price
भारत में itel City 100 के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 7,599 रुपये रखी गई है। कंपनी नए itel City 100 स्मार्टफोन के साथ 2,999 रुपये वाला एक magnetic speaker free दे रही है। साथ ही ग्राहकों को itel City 100 के साथ 100 दिन की मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट का लाभ भी मिलेगा।
itel City 100 Camera
itel City 100 के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और इसके साथ एआई लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
itel City 100 Battery
itel City 100 में 18W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,200mAh की बैटरी दी गई है।
itel City 100 Features
itel City 100 को कंपनी ने Fairy Purple, Navy Blue और Pure Titanium कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें यूनिसोक टी7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 1.6GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A55 कोर और 1.8GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A75 कोर शामिल हैं। इसके अलावा itel City 100 में Aivana 3.0 AI Assistant, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर, dual-band Wi-Fi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।











