स्मार्टफोन निर्माता इनफीनिक्स ने अपने शानदार NOTE 50s 5G+ स्मार्टफोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला नया वैरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है, भारत में इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है और भारत में इसकी सेल 23 जून से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी।
इनफीनिक्स ने इससे पहले NOTE 50s 5G+ स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 15,999 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे मरीन ड्रिफ्ट ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और बर्गन्डी रेड कलर ऑप्शन में पेश किया है।
Infinix NOTE 50s 5G+ Camera
Infinix NOTE 50s 5G+ के पैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का Sony IMX682 मेन कैमरा (10X डिजिटल ज़ूम के साथ) और इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। एलईडी फ्लैश सपोर्ट के साथ यह कैमरा 4K@30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- 12GB+256GB स्टोरेज वाले Oppo F29 Pro 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर
Infinix NOTE 50s 5G+ Battery
Infinix NOTE 50s 5G+ में 45W All-Round Fast Charge 3.0 तकनीक से लैस 5,500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन को महज 60 मिनट में 1% से 100% तक फुल चार्ज कर सकती है।
ये भी पढ़ें- Oppo A5x 5G स्मार्टफोन: बजट रेंज में SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
Infinix NOTE 50s 5G+ Features
Infinix Note 50s 5G+ में 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग के सपोर्ट के साथ 6.78 इंच का FHD+ (2436×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट Android 15 पर आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम, MediaTek Dimensity 7300 Ultimate ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें शानदार गेमिंग अनुभव के लिए MediaTek HyperEngine, NPU 665 और Mali-G615 GPU भी मिलता है। Infinix Note 50s 5G+ में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और धूल एवं पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
ये भी पढ़ें- Motorola Edge 50 स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 11,000 रुपये हुआ सस्ता








