HomeTechnologyOnePlus ला रहा है धांसू कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s

OnePlus ला रहा है धांसू कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s

स्मार्टफोन निर्माता OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारत में OnePlus 13s को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार OnePlus 13s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है और इसे नए कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है। OnePlus 13s में 6,260mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

OnePlus 13s के इस नए स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 6GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है। साथ ही OnePlus 13s में IP65 रेटिंग दी गई है जो इसे धूल और पानी से बचाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

जानकारी के अनुसार OnePlus 13s के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पैनल में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

 

Related Articles

Latest News