Thursday, October 22, 2026
HomeTechnologyशानदार कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के साथ जल्द लॉन्च होगा OnePlus का...

शानदार कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के साथ जल्द लॉन्च होगा OnePlus का नया स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता OnePlus जल्द ही मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने वाला है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन और OnePlus इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार OnePlus 13s कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जिसमें 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है और इसे ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा। 

इसके अलावा OnePlus 13s के स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 6GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज होगी।

मीडिया लीक्स के अनुसार OnePlus 13s में IP65 रेटिंग दी गई है जो इसे धूल और पानी से बचाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

साथ ही OnePlus 13s के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पैनल में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus 13s में 6,260mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 

Related Articles

Latest News