Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyOPPO Find X9s 5G : 7025mAh बैटरी, 12GB RAM और Dimensity 9500s...

OPPO Find X9s 5G : 7025mAh बैटरी, 12GB RAM और Dimensity 9500s का तगड़ा कॉम्बिनेश

OPPO Find X9s 5G :OPPO ने अपनी होम मार्केट चीन में हाल ही में Find X9s Pro और Find X9 Ultra को लॉन्च करने के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने इसी इवेंट के दौरान OPPO Find X9s को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया, जिसकी एंट्री मलेशिया में हुई है।
OPPO Find X9s 5G : यह स्मार्टफोन खास तौर पर अपने पावरफुल हार्डवेयर के लिए चर्चा में है, क्योंकि इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह दुनिया का दूसरा स्मार्टफोन बन गया है, जबकि इससे पहले POCO X8 Pro Max को इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था, जिसकी भारत में कीमत लगभग ₹42,999 रखी गई है।
OPPO Find X9s 5G
OPPO Find X9s 5G
OPPO Find X9s 5G : processing power

प्रोसेसिंग पावर की ही बात करें तो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500एस पर लॉन्च हुए OPPO Find X9s 5G में ग्राहकों को 2.4गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड प्राप्त होगी।

OPPO Find X9s 5G :  बताते चलें कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस स्मार्टफोन में Immortalis G925 जीपीयू दिया गया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 बेस्ड ColorOS 16.0 पर आया है।

OPPO Find X9s 5G : display

OPPO Find X9s 5G फोन 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच होल स्टाइल वाली स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 460PPI और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह ओपो मोबाइल इन-डिस्प्ले अल्ट्रासाउंड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।

OPPO Find X9s 5G : camera

ओपो फाइंड एक्स9एस को ट्रिपल रियर कैमरा पर लॉन्च किया गया है और तीनों ही कैमरा सेंसर 50-मेगापिक्सल के हैं। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर व FOV 120° वाले 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। Find X9s में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसमें भी 90डिग्री एफओवी मिल जाती है।

OPPO Find X9s 5G
OPPO Find X9s 5G
OPPO Find X9s 5G : power backup

पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स9एस 5जी फोन को 7025एमएएच बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद इसपर 36 घंटे से भी ज्यादा देर तक वीडियोज़ देखी जा सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

OPPO Find X9s 5G : strength

ओपो फाइंड एक्स9एस को Aerospace-grade Aluminium फ्रेम पर बनाया गया है जो फोन को मजबूती देता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन के साइड फ्रेम पर Customizable Snap Key लगाई गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1 और NFC जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

OPPO Find X9s 5G : price

मलेशिया में 12GB RAM + 512GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 3,599 रिंगिट है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 84,990 रुपये के करीब है। गौरतलब है कि फाइंड एक्स9एस मई में इंडिया में लॉन्च होगा और यहां इस मोबाइल की कीमत 50 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। फिलहाल इसे मलेशिया में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है जो Lavender Sky, Sunset Orange और Midnight Grey कलर में बिकेगा।

Related Articles

Latest News