वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo T4 Pro में 6.77 इंच का FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6500mAh की बैटरी, Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ Adreno 722 GPU दिया गया है।
इसके साथ ही Vivo T4 Pro में डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन, इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 15 पर आधारित Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे नाइट्रो ब्लू और ब्लेज गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया है।
Vivo T4 Pro Camera
Vivo T4 Pro के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का IMX882 3x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo T4 Pro Price
भारत में Vivo T4 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदी पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिलेगा।











