Thursday, April 30, 2026
HomeTechnologyतीन दिन पहले लॉन्च हुए Oppo A5x 5G को सस्ते में खरीदने...

तीन दिन पहले लॉन्च हुए Oppo A5x 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, देखें ऑफर्स

ओप्पो ने तीन दिन पहले अपना लेटेस्ट बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Oppo A5x 5G भारत में लॉन्च किया था। OPPO ने भारत में नए स्मार्टफोन OPPO A5x 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है। अब कंपनी की ओर से इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

OPPO A5x 5G Specifications

OPPO A5x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604×720 पिक्सल और 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ ARM माली-G57 MC2@1072MHz GPU दिया गया है। जिसे 4GB LPDDR4X RAM और ​​128GB UFS 2.2 स्टोरेज से जोड़ा गया है, साथ ही रैम को 4GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 पर काम करता है।

OPPO A5x 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफाइड है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है।

OPPO A5x 5G Camera

OPPO A5x 5G के बैक में 32 मेगापिक्सल का मैन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Latest News