Oppo K13 launched in india: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने भारत में अपना नया दमदार स्मार्टफोन Oppo K13 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 80W चार्जिंग को सपोर्ट वाली 7,000mAh की बडी बैटरी, 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले और दमदार Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
Oppo K13 5G के स्पेसिफिकेशन
Oppo K13 5G स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है। इसमें कंपनी का ColorOS 15 इंटरफेस दिया गया है। Snapdragon 6 Gen 4 SoC और Adreno ग्राफिक्स के साथ, इस डिवाइस में 8GB LPDDR4X RAM है और यह UFS 3.1 के जरिए 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन देता है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल नैनो SIM स्लॉट दिया गया है।
Oppo K13 5G का डिस्प्ले
Oppo K13 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ (1,080×2,400 पिक्सेल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। Oppo के अनुसार इसमें 92.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है और 1,200 नीट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसकी स्क्रीन की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि आप पानी में गीले हाथों से या ग्लब्स पहनकर भी अपने फोन की स्क्रीन को स्क्राॅल कर सकते हैं।
Oppo K13 5G का कैमरा
Oppo K13 5G के बैक पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का OV50D40 सेंसर है, जो वाइड f/1.85 लेंस अपर्चर और ऑटोफोकस जैसे फीचर्स से लैस है। इसके साथ 2-मेगापिक्सल का OV02B1B सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रन्ट में Sony का 16-मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। कैमरे में AI Clarity Enhancer, AI Reflection Remover, AI Unblur और AI Eraser 2.0 जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Oppo K13 5G के कलर
Oppo K13 5G को दो कलर ऑप्शन आइसी पर्पल (Icy Purple) और प्रीज्म ब्लैक (Prism Black) कलर में लॉन्च किया गया है।
Oppo K13 5G की बिक्री
Oppo K13 5G को Oppo इंडिया की वेबसाइट और ई-कामर्स प्लेटफार्म Flipkart पर खरीदा जा सकता है, इसकी बिक्री 25 अप्रैल से शुरू होगी।
Oppo K13 5G की कीमत
Oppo K13 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है, वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।











