Redmi Note 13 Pro 5G: 200MP प्राइमरी कैमरा और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर वाले Redmi Note 13 Pro 5G पर 9 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। 28,999 रुपये में लॉन्च हुए Redmi Note 13 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 20,968 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसी तरह 30,999 रुपये में लॉन्च हुए 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह छूट ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिल रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत अतिरिक्त छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है
Redmi Note 13 Pro 5G Camera
Redmi Note 13 Pro 5G के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गए है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसेक साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 13 Pro 5G Battery
Redmi Note 13 Pro 5G में 67W टर्बो चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5100mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi Note 13 Pro 5G Features
Redmi Note 13 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है। इसके अलावा इसमें Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 13 Pro 5G को मिड्नाइट ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट और कोरल पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। साथ ही इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।











