सैमसंग का सस्ता 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M16 और सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Samsung Galaxy M16 सभी वैरिएंट पर 4,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, इसके अलावा बैंक ऑफर्स में इसकी कीमत और कम हो जाएगी।
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 15,999 रुपये कीमत वाले Samsung Galaxy M16 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 11,499 में लिस्ट किया गया है। वहीं 17,499 रुपये कीमत वाले स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 12,999 रुपये में तथा 18,999 रुपये कीमत वाले स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को 14,499 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy M16 Features
Samsung Galaxy M16 में 20Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच की FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। Samsung Galaxy M16 स्मार्टफोन Vision Booster और Eye Care Shield जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 6300 Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है। Samsung Galaxy M16 5G में लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 दिया गया है।
Samsung Galaxy M16 Features Camera
Samsung Galaxy M16 के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इ50 मेगापिक्सल मेन कैमरादिया गया है, जिसके साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन के फ्रन्ट में 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M16 5G Battery
Samsung Galaxy M16 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।











