HomeTechnologyNew Samsung Smartphone: सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge जल्द...

New Samsung Smartphone: सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge जल्द होगा लांच

New Samsung Smartphone: सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge जल्द होगा लांच। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung के सबसे पतले Smartphone Galaxy S25 Edge का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. पिछले काफी समय से इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं और कंपनी ने जनवरी में Galaxy S25 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान इस फोन की झलक दिखाई थी. इसके कई अनुमानित फीचर्स भी सामने आ चुके हैं. एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इसे अप्रैल में लॉन्च कर सकती है.

Smartphone Galaxy S25 Edge में का लुक कैसा होगा? 

डमी यूनिट से पता चलता है कि इसका डिजाइन Galaxy S25 डिवाइसेस के समान ही होगा, लेकिन इसकी मोटाई काफी कम होगी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसकी मोटाई 5.84mm रह सकती है, जो Galaxy S25 के मुकाबले काफी कम है.Galaxy S25 Edge के पतला होने के बावजूद कंपनी परफॉर्मेंस से कोई समझौता करने के मूड में नहीं है.

Samsung Galaxy S25 Edge में मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

लीक्स के अनुसार, इसमें अल्ट्रा-थिन बैजल्स के साथ 6.7 इंच के फ्लैट डिस्प्ले, क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 200MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस और 12GB RAM दी जा सकती है. कंपनी इसमें 3,900mAh की बैटरी दे सकती है. अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. New Samsung Smartphone: सैमसंग का सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge जल्द होगा लांच।

Samsung Smartphone Galaxy S25 Edge की लॉन्चिंग 

लाइनअप में इसकी प्लेसमेंट के आधार पर इसकी कीमत 60,000 रुपये से शुरू हो सकती है. बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल को एक इवेंट आयोजित करेगी, जिसमें इस फोन को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है और मई से इसकी बिक्री शुरू होगी. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ब्लैक, लाइट ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है.

Related Articles

Latest News