चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च किया था। अब इस फोन की बिक्री देश में शुरू हो गई है। सोमवार से ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है।
कीमत और ऑफर्स
iQOO Z11x 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है।
इस स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, Amazon और Vivo के एक्सक्लूसिव ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह फोन Prismatic Green और Titan Black कलर ऑप्शन में आता है।
ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और State Bank of India के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर बेस मॉडल पर 1,500 रुपये और अन्य वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 × 2344 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 382 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का साइज 166.6 × 78.4 × 8.4 mm है और इसका वजन करीब 219 ग्राम है।











