Vivo T4R 5G Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4R 5G भारत में लॉन्च करेगी। Vivo T4R 5G के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
Vivo द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार Vivo T4R 5G को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। भारत में Vivo T4R 5G की बिक्री ई-स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
Vivo T4R 5G के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इसके फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 4K रिजॉल्यशून पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। Vivo T4R 5G स्मार्टफोन 7.3 mm पतला होगा। कंपनी का दावा है कि यह क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।











