Friday, April 17, 2026
HomeTechnologyधूल और पानी से बेअसर रहेगा प्रीमियम लुक वाला ViVO Y19 5G...

धूल और पानी से बेअसर रहेगा प्रीमियम लुक वाला ViVO Y19 5G स्मार्टफोन

ViVO Y19 5G: वीवो ने मिलटरी ग्रेड शॉक रेज़िस्टन्स प्रोटेक्शन और प्रीमियम लुक वाले नए स्मार्टफोन ViVO Y19 5G को लॉन्च कर दिया है। ViVO के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी, पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और AI सपोर्ट वाला कैमरा दिया गया है। वीवो ने आधिकारिक रूप से इसे सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन कहा है।

ViVO Y19 5G Price

ViVO Y19 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB रैम और 128GB के स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Titanium Silver और Majestic Green दो कलर ऑप्शन में उतारा है।

ViVO Y19 5G Features 

ViVO Y19 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित Funtouch OS पर चलता है।

ViVO Y19 5G Camera

ViVO Y19 5G के बैक पैनल में AI आधारित नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और प्रो मोड सपोर्ट से लैस 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें AI Erase, AI Photo Enhance और AI Documents जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पोर्ट्रेट और नाइट मोड को सपोर्ट करता है।

ViVO Y19 5G Battery

ViVO Y19 5G में 15W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5500mAh की BlueVolt बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें Smart Charging Engine 2.0 तकनीक दी है, जो बैटरी की हेल्थ को बनाए रखते हुए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Related Articles

Latest News