ViVO Y300c Smartphone: वीवो ने अपना नया बजट रेंज वाला स्मार्टफोन ViVO Y300c लॉन्च कर दिया है। वीवो ने इस नये स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 12GB रैम सहित कई दमदार और लेटेस्ट AI स्मार्ट फीचर्स दिए हैं।
Vivo Y300c Price
वीवो ने ViVO Y300c स्मार्टफोन को फिलहाल चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया है, जहां ViVO Y300c के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत लगभग 16,300 रुपये तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत लगभग 18,600 रुपये रखी गई है। इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo Y300c Feachurs
ViVO Y300c में 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट वाला 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2392×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1800 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, 300Hz स्क्रीन सैंपलिंग रेट और P3 वाइड कलर से लैस है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज है। इसमें Origin OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा ViVO Y300c में फेस अनलॉक, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.4, 12GB डायनामिक रैम, थ्री-वे पोजिशनिंग एन्हांसमेंट और थ्री-वे स्पीकर सिस्टम, 3D पैनोरमिक ऑडियो, SGS फाइव-स्टार एंटी-ड्रॉप सर्टिफिकेशन, 40-डिग्री गोल्डन फोर-कर्व्ड बैक कवर, डायमंड शील्ड ग्लास, स्प्लैशप्रूफ और डस्टप्रूफ डिजाइन व कई AI स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Vivo Y300c Camera
ViVO Y300c के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रन्ट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
Vivo Y300c Battery
ViVO Y300c स्मार्टफोन में 44W फ्लैश चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6500mAh की बैटरी दी गई है।










