Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyVivo Y400 Pro 5G: लेटेस्ट फीचर्स वाला मिड रेंज का धांसू स्मार्टफोन

Vivo Y400 Pro 5G: लेटेस्ट फीचर्स वाला मिड रेंज का धांसू स्मार्टफोन

Vivo Y400 Pro 5G: भारत में लॉन्च हुए Vivo Y400 Pro 5G स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5500mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.77 इंच का 120Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 32MP का फ्रंट कैमरा एवं बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। 

वीवो ने भारत में Vivo Y400 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी है। इसकी बिक्री 27 जून से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन एवं फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से की जाएगी।

Vivo Y400 Pro 5G Camera

Vivo Y400 Pro 5G के बैक पैनल में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX 882 कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के का बैक और फ्रन्ट कैमरा मल्टीफोकल पोर्ट्रेट एवं 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के फीचर्स से लैस है।

Vivo Y400 Pro 5G Features

Vivo Y400 Pro 5G को तीन कलर ऑप्शन फ्रीस्टाइल व्हाइट, फेस्ट गोल्ड और नेबुला पर्पल कलर में लॉन्च किया गया है। इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर आधारित FuntouchOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.49 मिमी है।

Vivo Y400 Pro 5G Specifications

Vivo Y400 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला 6.77 इंच का FHD 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। सेगमेंट के सबसे पतले 3डी कर्व्ड डिस्प्ले की विशेषता वाला यह स्मार्टफोन उन्नत एआई सूट के साथ सोनी मल्टीफोकल पोर्ट्रेट एक्सपीरियंस प्रदान करता है इसमें 2.5GHz तक ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS2.2 स्टोरेज दी गई है।

Related Articles

Latest News