स्मार्टफोन निर्माता वीवो के शानदार स्मार्टफोन Vivo Y300 5G के दाम में कंपनी ने कटौती की है। इस स्मार्टफोन में 50MP डुअल रियर कैमरे के साथ 32MP सेल्फी कैमरा, भी मिलता है। 80W सुपर फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी, FHD पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है।
कंपनी ने Vivo Y300 5G के दो वैरिएंट लॉन्च किए थे, जिसमें 8जीबी रैम और 28जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तथा 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई थी। कंपनी ने इस पर 1 हजार रुपये डिस्काउंट दिया था, जिसके बाद इनका दाम क्रमश: 20,999 रुपये और 22,999 रुपये हो गया था।
अब Vivo ने एक बार फिर HDFC, ICICI और SBI बैंक के साथ मिलकर नया ऑफर पेश किया है जिसमें क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर Vivo Y300 5G स्मार्टफोन को खरीदने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। यह बैंक ऑफर सिर्फ इसी महीने की 31 मई तक मान्य रहेगा। इस छूट के बाद इनका दाम क्रमश: 18,999 रुपये और 20,999 रुपये हो जाएगा।
Vivo Y300 5G में 2400X1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच का FHD पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120हर्ट्ज़ और ब्राइटनेस 1800nits है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo Y300 5G के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 50MP का Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है, साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाले 2MP Bokeh लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फ्रन्ट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y300 5G स्मार्टफोन में IP64 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और OTG सपोर्ट दिए गए है। Vivo Y300 5G में Wet-Hand Touch फीचर भी दिया गया है, जिससे ये स्मार्टफोन गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है।











