Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनि‍यों के छह अभियंताओं सहित 16 कार्मिक 31 जुलाई को होंगे...

बिजली कंपनि‍यों के छह अभियंताओं सहित 16 कार्मिक 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त

बिजली कंपनि‍यों के छह अभियंताओं सहित 16 कार्मिक गुरुवार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय में कार्यरत सीनियर स्टेनो उषा नायर 37 वर्षों की सेवा के उपरांत 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहीं हैं। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में उद्यानशास्त्री के पद पर कार्यरत ज्ञान सनोरिया 36 वर्षों की सेवा के उपरांत 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इसके अतिरिक्त एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत कार्यपालन अभ‍ियंता विनय कुमार सिंह परिहार 34 वर्ष, उप महाप्रबंधक सिविल संभाग एक कार्यालय जबलपुर में स्टेनोग्राफर के पद कार्यरत श्रीमती शारदा खरे 36 वर्ष, वरिष्ठ सि‍विल परिचारक पन्ना लाल 36 वर्ष, सिविल परिचारक राम शंकर बिसेन 30 वर्ष, वरिष्ठ सुरक्षा सैनिक बद्री प्रसाद पाण्डेय 35 वर्ष व क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यालय सहायक के पद कार्यरत दिलीप सिंह मीना 33 वर्ष की सेवा के उपरांत 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभ‍ियंता ऑपरेशन-मेंटेनेंस हायडल बिपिन चन्द्र जोशी 37 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र कंपनी

मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से दो कार्मिक 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है। जिनमें मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता अनूपपुर गिरिजा प्रसाद गोस्‍वामी 36 वर्ष 1 माह की सेवा के उपरांत 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है। वहीं मध्‍य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्‍य अभियंता प्रर्वतन रीवा कार्यालय में पदस्‍थ हरिबंश प्रसाद शुक्‍ला कार्यपालन अभियंता 40 वर्ष 06 माह की सेवा के उपरांत आज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में पदस्थ पांच कार्मिक 31 जुलाई को सेवानिवृत हो रहे हैं। जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर दीपक कुमार गढ़ेवाल 36 वर्षों की सेवा उपरांत, कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार तिवारी के अलावा वरिष्ठ कार्यालय सहायक पीडी अग्रवाल  39 वर्षो की सेवा उपरांत तथा ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के लाइन स्टाफ   किशनलाल, राम विश्वास नामदेव 31 जुलाई 2025 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Related Articles

Latest News