Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनियों के 4 मुख्य अभियंताओं सहित 19 कार्मिक 30 जून 2025...

बिजली कंपनियों के 4 मुख्य अभियंताओं सहित 19 कार्मिक 30 जून 2025 को होंगे सेवानिवृत्त

मध्य प्रदेश की तीन बिजली कंपनी के 4 मुख्य अभियंताओं सहित 19 कार्मिक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लगातार सेवानिवृत्त होने से बिजली कंपनियों के मुख्यालय शक्ति भवन में वैसे ही सन्नाटा नजर आता है, वहीं अब शेष अनुभवी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होने और नई भर्ती नहीं होने से तरह-तरह के कयास लगने लगे हैं।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 3 मुख्य अभियंताओं सहित कुल 18 कार्मिक 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य अभियंता अतुल जोशी 41 वर्षों, देवाशीष चक्रवर्ती 39 वर्षों एससी घोष 37 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इसके अलावा कार्यपालन अभियंता पीआर गुप्ता, दिनेश सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता राजकुमार चक्रवर्ती, अनुभाग अधिकारी सेवक लाल चौधरी, कार्यालय सहायक ओमकार प्रसाद कोष्टा, श्रीमति सीमा शर्मा, मानचित्रकार मोहम्मद शफीक अंसारी, कृष्ण कुमार गौतम, वरिष्ठ शीघ्रलेखक शाकिर मोहम्मद कुरैशी, पी. रवि कुमार अय्यर, परशराम विश्वकर्मा 39 वर्ष की सेवाओं के उपरांत तथा भृत्य रोहिणी प्रसाद पाठक भी अपनी अधिवार्षिकी आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

MPPMCL के तीन कार्मिक होंगे सेवानिवृत्त 

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तीन कार्मिक 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय में कार्यरत कार्यालय सहायक श्रेणी दो उषा गुप्ता 40 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहीं हैं।

इसके अलावा प्रबंध संचालक कार्यालय में निज सहायक के पद पर कार्यरत जयराम पटेल 42 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कंपनी के अतिरिक्त निदेशक बैंक एवं अर्थ प्रबंधन कार्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत श्रीधर श्रीनिवास 34 वर्षों की सेवा के उपरांत 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

MPPKVVCL के मुख्य अभियंता होंगे सेवानिवृत्त

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के रीवा रीजन के मुख्य अभियंता आईके त्रिपाठी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे है।

Related Articles

Latest News