Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमंडला के बीजाडांडी में सड़क किनारे बनी झोपड़ी में कंटेनर पलटा, पीछे...

मंडला के बीजाडांडी में सड़क किनारे बनी झोपड़ी में कंटेनर पलटा, पीछे आ रहा ट्रक भी टकराया

मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार 21 मार्च की देर रातनेशनल हाईवे 30 पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया।

मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बीजाडांडी के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अचानक पलट गया। तेज रफ्तार कंटेनर मार्ग किनारे बनी एक झोपड़ी में पलटा था, गनीमत रही कि हादसे के दौरान वहां कोई नहीं था, जिसके कारण एक बड़ा हादसा और जनहानि टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर के पलटने के तुरंत बाद पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पलटे कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

गनीमत रही कि कंटेनर में सवार ड्राइवर, परिचालक बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटे आई। जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। बीजाडांडी थाना पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Latest News