Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP NEWS: सलकनपुर देवी धाम की सीढ़ियों के पास लगी भीषण आग,...

MP NEWS: सलकनपुर देवी धाम की सीढ़ियों के पास लगी भीषण आग, आठ दुकानें जलीं

सीहोर (हि.स.)। सलकनपुर स्थित प्रसिद्ध देवीधाम बिजासन माता मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर लगी प्रसादी की दुकानों में शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के करीब अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और बाल्टियों व प्लास्टिक के डिब्बों से लपटों पर पानी फेंका। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छह दुकानें पूरी तरह जल गईं।

जानकारी के अनुसार सीढ़ी मार्ग पर प्रसादी की दुकान लगी हुई है। बताया जाता है कि किसी एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगी थी, जिसने फैलते हुए आसपास की दूसरी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे करीब 6 दुकान के अंदर रखी प्रसादी का पूरा सामान जल गया। आग सीढ़ी मार्ग की दुकानों पर लगी होने से दमकल पहुंचना मुश्किल था। इस वजह से आसपास के लोगों ने इधर-उधर से पानी लाकर बड़ी मुश्किल से आधे घंटे से भी ज्यादा समय में आग बुझाई। आग से शुरूआती जानकारी में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। पुलिस अब आग कैसे लगी उसका पता करने में जुटी है।

रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि सलकनपुर में सीढ़ी मार्ग की करीब छह दुकानों में आग लग गई थी। जिस पर आधे घंटे में काबू पा लिया है। अभी नुकसान कितना हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Latest News